Saturday, January 7, 2012

तू सूर्य, सत्य, अचल / असत्य, नित्य बदलती मैं



कल नहीं थी "मैं",
आज हूँ
फिर कल नहीं रहूंगी.
तू कल भी था,
आज भी है,
और कल भी रहेगा, निसंदेह

तू सूर्य - सत्य, अचल
असत्य नित्य बदलती मैं.

जब भी संसार मैं जो पाया,
मन को भाया, खूब लुभाया,
जब खोया तो, मन ने रुलाया

बचपन गया, साथ मैं पिता भी गए
बाप बन दुलराया,
विदा मांग शाम में जाते
सुबह आने का वादा कर जाते
पूरा संसार जो तुम्हारा है.

शरद की बेहद कड़कती ठण्ड में
लॉन में धूपों की तान देते चदरिया,
वहां बैठ चाय की चुस्कियों के संग
अध्ययन, मनन, और लेखन में
बहती अतुलित आनंद की धारा.

अभी स्मृति में पुत्र वियोग जब आता,
बिना कहे, तुझे सब समझ आता
सुबह उठते ही रसोई में मुस्कुराते
तेरी लाली सूरत देख भला
उदासी के तम का एक कण भी
मन पर टिक सकेगा क्या?

पुत्र बन संग-संग डोलते
रसोई समेट जब तीन बजे
आराम करने कमरे में आती
नटखट बालक बन वहां भी
खिड़की पर तुम्हे ही पाती
परेशान, थकी माँ बन, परदे खीचकर
तुमसे मुंह छुपाती
संध्या की बेला, वही लालिमा
वही मुस्कराहट, वही कल मिलने का वादा.

तुम्हे सर्वस्व समझकर
नमन हो जाता मस्तक हमारा
तुम ही हो "हम बस अभी"
यह सत्य उजागर हो जाता.

                                                               ~बंदना 

Sunday, January 1, 2012

असमंजस

इधर या उधर 
उधर या इधर 

उधर जाते ही
 छूट जायेगा इधर

असमंजस की धारा बही
द्वन्दो की आंधी चली 

मन ने पंख फैलाये 
चलूँ या उडूं

धरती पर हूँ, इसलिए ज्ञात 
आकाश है अभी अज्ञात 

निश्चित दे रही निराशा 
अनिशिचित दिखा रही आशा 

नयनोँ में नींद नहीं 
चिंतन बनी चिंता 

राह कोई दिखाता नहीं 
बीच चोराहे पर खड़े 

सोचते सोचते थका मन 
सहते सहते शिथिल पड़ा तन 

सांसो की गति हुई मध्यम
मथते मथते आया मक्खन 

मक्खन या छाछ ?
बढ़ते वजन चाहिए, मजे में खाएं मक्खन 
कम वजन चाहिए, खूब पियें छाछ 

सघन बन यह दुनियां
 राह कोई चुने 
राहगीर रहना मजे में 
चलते रहना महत्वपूर्ण 
मंजिलें तो तय हैं ही  

  

Saturday, March 19, 2011

दूसरे घर पड़ा जाना

जिस साल मेरे घर,
तुम आई
उस साल ही
मुझे दूसरे घर पड़ा जाना
इस वर्ष अब तुम्हे भी
एक घर और है जाना
बेटी! मानो एक साँस
लिया है, तो छोड़ना पड़ेगा ही.
साँस के आने जाने का
अहसास भी नहीं होता
पर बिटिया का मतलब
एक गहरा विश्वास
 जिस परिवार में जन्मी
वहां गुण, दोषों को
सर आँखों पर रखा
अब जा रही छोड़ बचपना
वहाँ सयानी बन कर रहना "रानी"
होठों पर मुस्कान की काली खिलाना
धैर्य के गहनों से लदी रहना,
ज़िन्दगी का सफ़र मस्ती में बिताना
उस घर में सभी के दिलों पर करना राज
जिसे देख हमें होगा नाज़
           
 
 
     
     
  

Saturday, March 12, 2011

पलकों पर बादलों का बसेरा

मेरी पलकों पे
क्या बादलों का 
बसेरा है ?

सुख से जब 
रोम- रोम होते 
पुलकित, सिहरन 
फैल जाती रगों में, 
अखियाँ बरबस 
बरस पड़ती  है  
बिना आहट के, 
रोके  नहीं रूकती, 
मुझसे  'वह 
मेरी है',
अहसास करा जाती.
बहने  देती  हूँ,
बहने  से सुख
 का बोझ
भारी नहीं होता.

मन कभी  दुःख
 टटोल कर
टहलने छोड़  देता
हमारे रगों पर,
टीस उठती,
टप- टप बूंदें
टपक पड़ती.
अहिस्ते-अहिस्ते
 बोझिल मन
  धुलने लगता,
बह जाते सारे विसाद
दुःख भी बहा
सुख भी बहा.

सचमुच क्या मेरी पलकों पर
है बादलों का बसेरा?

  

घर

ईंट- पत्थरों  से घर जोड़  न पाई 
पर जीवन  में कितने घरोँ  
में बसता  है मेरा मन

जहाँ मन ले जाता वहीँ 
एक घर  यूँ ही बन जाता

कभी अच्छी पुस्तकों  में 
कभी रसोई  के स्वादिस्ट व्यंजनों  में
कभी  दूर-पास रिश्तेदारों, मित्रों 
के प्रेम के बन्धनों  में 
कभी बच्चों की सरलता एवं उन्मुक्तता  में 
सबसे ज्यादा अपने ह्रदय की निश्चलता  में 
घर  कर जाता  मेरा मन  


Tuesday, December 14, 2010

गृहणी

जवानी की दहलीज़ पर 
अभी पाँव रखा था 
बचपन --
अभी अभी गुजरा था 
अतः   
छोड़ गया था मासूमियत की छाप

वह आया जीवन में
वही जिंदगी बन गया 
सूरज की तरह केंद्र बना उसे 
चक्कर लगाती दिन और रात उसके
शाम में उसके आने पर सवेरा 
सुबह उसके जाने पर अँधेरा 
इसी अँधेरे में तलाशा
प्रकाश  
    उसके आगे सारे सूरज दिखने बंद हो गए. 

Friday, December 3, 2010

रहस्य

कुछ है, जिससे हम हैं अनजान 
सबसे पहले तो अगले क्षण से ही 
अगले क्षणों का आना है निश्चित 
पर वह क्या लेकर आएगा, इससे अनभिज्ञ 

कभी मन को शांत समंदर में डुबो दे 
कभी क्रोध के बवंडर में धकेल दे, 
कभी हँसी के ठहाकों में उड़ा दे
कभी करुण क्रंदन से तन मन भिगा दे,
कभी विश्व अपना सा लगने लगे
कभी निकट सम्बन्धी भी गैर से लगने लगे.

यह रहस्य है, पर इसका जानकर कोई तो होगा
उसने अपना परिचय तो दिया, पर पर्दा भी दिया 
परदे पर संसार चलता है, हम उसमे उलझतें हैं 
जिस जिज्ञासू ने इस परदे को हटाया 
उसने उस रहस्यकार का दर्शन पाया

जब कर्ता को जान लिया 
अब हर कर्म में उसी को डाल दिया 
 हर क्षण उसी पर समर्पित
वह रुलाएगा तो रो लेंगे 
वह हंसायेगा तो हंस लेंगे
जो कराता जायेगा, उसकी मर्जी समझ करते जायेंगे 
हम उन्हें अपनाएंगे, वो हमें गले लगायेंगे 

तू रहस्य बना रह, तेरी लीला भी रहस्मय 
हमें तो बस तेरी लीला में रस 
तेरे होने में अपार रस